Monday, April 28, 2025

मुजफ्फरनगर के खतौली में भाकियू नेताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र खतौली स्थित यमुना विहार में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में नगर वासियों द्वारा बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान शहरवासियों ने मांग की कि जो ट्रांसफार्मर नगर में नीचे रखे हुए हैं उन ट्रांसफॉर्मर्स को ऊंचाई पर रखा जाए।

नगर वासियों का कहना है कि इनके ऊपर से जो हाई टेंशन लाइन जा रही है उनसे घर की छतों पर खेल रहे बच्चे या कोई अन्य भी चपेट में आ सकता है। साथ ही साथ ट्रांसफॉर्मर के पास उनके छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर घर के सामने खेलते हैं ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

[irp cats=”24”]

इसलिए ट्रांसफार्मर को वहां से हटाया जाए। बाकी कार्यकर्ताओं द्वारा भी विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय