Thursday, April 24, 2025

होली के रंगों में रंगा भारत विकास परिषद समृद्धि परिवार, खेली फूलों की होली

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा होली उत्सव का आयोजन मधुर मिलन बैंकट हॉल में किया गया। कार्यक्रम मे कृष्ण राधा नाटिका मंचन द्वारा मथुरा वृंदावन की परम्परागत लठ मार होली, लडू मार होली एव भव्य फूलो की होली खेली गई। राधा कृष्ण के साथ सभी ने नृत्य कर होली खेली।

इस मौके पर प्रान्तीय महिला सम्मलेन 22-23 तेजस्विनी मे विभिन्न शहरों से आए अथितियों ने भी होली कार्यक्रम का भरपूर आंनद उठाया। कार्यक्रम चेयरमैन विनोद वर्मा- मानसी वर्मा द्वारा कुशल संचालन किया गया।

अध्यक्ष अरविंद गुप्ता द्वारा सभी का अभिवादन किया एव होली की शुभकामनाएं दी। सचिव पंकज बंसल द्वारा कहा गया कि होली का त्योहार सभी द्वेष एवं दूरियां मिटाने का त्योहार है, इसे मिल जुलकर बनाना चाहिए।

[irp cats=”24”]

इस मौके पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष सेवा नवीन सिंघल द्वारा शाखा द्वारा सुंदर होली कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं एव बधाई दी गई। होली कार्यकम मे शाखा के लगभग 50 परिवारो की सहभागिता रही। अंत मे कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल एवं महिला संयोजिका अंजू मित्तल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय