Monday, January 13, 2025

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन किसानों की समस्याओं पर किया मंथन

प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन देशभर के किसानों की समस्याओं पर दो सत्रों में मंथन किया गया।

 

पहले सत्र में आवारा पशुओं,बिजली,गन्ना मूल्य,स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू कराने, आलू किसान की समस्याओं,यूरिया का वजन कम।करने,नहरों में पानी की कमी, यूपीडा के टोल पर ट्रेक्टरो से शुल्क लेने,खसरा खतौनी का दुरस्तीकरण पर चर्चा कर आंदोलन की रणनीति तय की गई है।

दूसरे सत्र में संगठन का विस्तार ,जनपदों में आंदोलन सदस्यता अभियान पर चर्चा कर एक लाख नए सदस्य बनाने का सभी जनपदों को लक्ष्य दिया गया।

राष्ट्रीय अधिवेशन में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश सिंह चौहान, बाबा राजेंद्र सिंह मलिक चेयरमैन,धर्मेन्द्र मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता,महेंद्र सिंह रंधावा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,जावेद तोमर राष्ट्रीय सचिव,उम्मेद सिंह राष्ट्रीय सचिव,उधम सिंह संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा,दिगंबर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सहित सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष बैठक में शामिल रहे ।

शिविर में लगभग दस हजार से अधिक किसानों ने भाग लिया।अधिवेशन में मुख्यता उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,राजस्थान,उत्तराखंड,हरियाणा के किसान शामिल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!