Saturday, April 26, 2025

चंद्रशेखर ने किया कोर्ट में सरेंडर, बोले- भाजपा की विदाई तय, जनता लड रही है चुनाव, नगीना जीतेंगे !

 

मुजफ्फरनगर। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कोर्ट में सरेंडर किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। उनके खिलाफ महामारी अधिनियम व धारा 144 वाद पंजीकृत कराया गया था। उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल के समक्ष आत्मसमर्पण कर जमानत करा ली।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने नगीना सीट पर लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि साथियों की मेहनत पर भरोसा है, हम कम से कम एक लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसान, मजदूरों पर जुल्म हो रहा है, उसके विरुद्ध लड़ाई लड़ी जा रही है।
एक सवाल के जवाब में कहा कि आरएसएस और भाजपा की मंशा शुरू से ही संविधान के विरुद्ध रही है। सरकारी विभागों में पद रिक्त हैं। भाजपा ने जो काम किए हैं, उससे संविधान को नुकसान पहुंचा है और जनता में अविश्वास बढ़ा है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जनता स्वयं चुनाव लड़ रही है और जनता जीतेगी, क्योंकि बेरोजगारी खत्म नहीं हुई, महंगाई कम नहीं हुई, सीवर में लोग मर रहे हैं, पुरानी पेंशन नहीं मिली है। भाजपा की ओर से अबकी बार 4०० पार के दावे पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह पेट्रोल के दाम की बात करते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में पद रिक्त हैं। भाजपा ने जो काम किए हैं, उससे संविधान को नुकसान पहुंचा है और जनता में अविश्वास बढ़ा है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जनता स्वयं चुनाव लड़ रही है और जनता जीतेगी, क्योंकि बेरोजगारी खत्म नहीं हुई, महंगाई कम नहीं हुई, सीवर में लोग मर रहे हैं, पुरानी पेंशन नहीं मिली है। भाजपा की ओर से अबकी बार 400 पार के दावे पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह पेट्रोल के दाम की बात करते हैं।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर  छह अप्रैल 2०21 को  अपने साथियों के साथ रोहाना टोल प्लाजा से अलग-अलग चुनावी जनसभा में शामिल हुए थे।  उनके खिलाफ महामारी अधिनियम व धारा 144 वाद पंजीकृत कराया गया था। मंगलवार को उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल के समक्ष आत्म समर्पण कर जमानत करा ली है।

 

[irp cats=”24”]

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय