Saturday, April 26, 2025

राहुल गांधी पर भूपेंद्र यादव का बड़ा हमला, वीडियो शेयर कर लगाया गंभीर आरोप

 

 

 

[irp cats=”24”]

नई दिल्ली। भाजपा सांसदों को कथित रूप से धक्का देकर गिराने का मामला अब और गरमा गया है। इस विवाद में अब अलवर से लोकसभा सांसद और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि घायल भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को उनके सहयोगी घेर कर खड़े होते हैं, और राहुल गांधी वहां आते हैं, उन्हें देखते हैं और फिर बिना कुछ कहे वहां से चले जाते हैं।

 

मुज़फ्फरनगर में भाकियू तोमर ने तहसील में दिया धरना, किसानों की मांगों को मजबूती से हटाया

 

इस दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे चिल्लाकर कहते हैं, “आपको शर्म नहीं आती। गुंडागर्दी करते हो, बूढ़े को गिरा दिया।” भूपेंद्र यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा और लिखा, “गांधी परिवार का अहंकार देखिए। बुजुर्ग भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को घायल करने के लिए माफी मांगने की बजाय राहुल गांधी आरोप लगाकर चले गए। मोहब्बत की दुकान के लिए काफी है। कांग्रेस लोकतंत्र के लिए कलंक बनी हुई है।”

 

 

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय