Friday, April 25, 2025

भाजपा को बड़ा झटका, किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं करेंगे राजा भैया

लखनऊ। यूपी के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने लोकसभा चुनाव को लेकर समर्थकों के हुजूम के बीच ऐलान किया कि वह किसी को समर्थन नहीं देंगे।

राजा भैया ने साफ कर दिया कि वह सपा या भाजपा किसी भी दल को वोट देने के लिए अपने समर्थकों से नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि कौशांबी लोकसभा सीट पर सभी समर्थक अपने विवेक के अनुसार वोट देने दें। समर्थक जिसे भी चाहें वोट दे सकते हैं। यह जरूर कहा कि हाथ में हमेशा झंडा जनसत्ता पार्टी का ही रखें।

राजा भैया का फैसला भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दो दिन पहले ही राजा भैया की अमित शाह से मुलाकात की खबर आई थी। इसके बाद से माना जा रहा था कि राजा भैया भाजपा प्रत्याशी को समर्थन का ऐलान कर सकते हैं। राज्यसभा चुनाव में भी राजा भैया ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया था। राजा भैया ने समर्थकों के बीच यह भी बताया कि मंगलवार की सुबह उनसे मिलने और समर्थन मांगने कौशांबी से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज आए थे। इसके बाद दोपहर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर पहुंचे थे। उन्होंने दोनों नेताओं को भी अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है।

[irp cats=”24”]

माना जा रहा है कि राजा भैया के फैसले का असर न केवल कौशांबी लोकसभा सीट बल्कि प्रतापगढ़ और आसपास की लोकसभा सीटों पर भी देखने को मिल सकता है। राजा भैया का इलाका कुंडा कौशांबी लोकसभा इलाके में आता है। जबकि यह प्रतापगढ़ जिले का हिस्सा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय