Thursday, May 22, 2025

कानपुर में मयूर ग्रुप पर छापेमारी में हुए बड़े खुलासे, 26 किलो सोने के साथ 7 करोड़ कैश बरामद

कानपुर- उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगातार चार दिन के बाद मयूर ग्रुप पर IT की रेड के दौरान हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया है। जांच के दौरान 80 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी और करीब 50 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन पकड़ा गया है। इतना ही नही 26 किलों सोने के जेवरात के साथ ही 7 करोड़ का कैश भी बरामद किया गया है,

इसके अलावा अरबों की काली कमाई को रियल एस्टेट में खपाने के सुबत भी सामने आए हैं। मयूर ब्रांड नाम से वनस्पति ऑयल समेत आटा, मैदा, बिस्कुट, साबुन और खाद का कारोबार करने वाले मयूर ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का देशव्यापी छापा कई दिन तक जारी रहा।

शुरुआती जांच में 80 करोड़ की कर चोरी की बात सामने आ रही है। इसके अलावा 30 से 40 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन भी पकड़े गए हैं। बोगस कंपनियों के जरिये 40 करोड़ का लोन भी लिया गया। कानपुर में अकेले 20 जगह जांच पड़ताल की गई है।

ग्रुप के मनोज गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रितेश गुप्ता, अर्जित गुप्ता, अर्चित गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित मयूर विला, एमरल्ड गार्डन, गगन अपार्टमेंट स्थित फ्लैट, शक्करपट्टी, कोपरगंज स्थित अलग-अलग कार्यालयों और आवास पर कार्रवाई की गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय