Monday, April 28, 2025

मोरना में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

मोरना। मोरना-भोकरहेड़ी मार्ग पर गाँव छछरौली में तीव्र मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये। एक घायल की मौत हो गयी, जबकि दो घायलों को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव छछरौली में शुक्रवार की शाम मोरना की ओर से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक से भिड़ंत हो गयी। बाइक सवार भोकरहेड़ी की ओर से मोरना की ओर जा रहे थे। भयानक टक्कर से तीन युवक घायल हो गये। घायलों को पुलिस द्वारा भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया जहाँ एक घायल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

[irp cats=”24”]

 

 

मृतक की पहचान अन्नू 25 वर्ष निवासी ब्रह्मपुरी गली न. 5 थाना सीविल लाइन मुजफ़्फरनगर के रूप के रूप में हुई। घायलों में अतुल पुत्र सुभाष निवासी बृह्मपुरी मुजफ़्फरनगर तथा एक अन्य घायल को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर फरार अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय