Sunday, May 11, 2025

सहारनपुर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। थाना क्षेत्र के गांव सहजवी के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सरसावा के गांव बुढेड़ा निवासी बलकार सिंह पुत्र मेहर सिंह अपने दोस्त गांव रायपुर निवासी दीपक पुत्र प्रेम सिंह थाना रामपुर की इस्लामनगर चौकी क्षेत्र के गांव हरपाल से रिश्तेदारी से होकर अपने गांव सरसावा लौट रहे थे।

जैसे ही वह गांव सहजवी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक की लाइट पड़ने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बलकार सिंह (36) को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय