Saturday, May 11, 2024

गुरुग्राम में ओबीसी बाहुल्य बूथों को चिन्हित करने में जुटी भाजपा, चुनावों पर है अभी से नज़र

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गुरुग्राम। ओबीसी कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को गुरुग्राम के 11 मंडलों में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का प्रवास रहा।

इस दौरान उन्होंने गुरुग्राम में ओबीसी बाहुल्य बूथों को चिन्हित करने का काम किया। आगामी समय में होने वाले नगर निगम चुनावों की एक तरह से यह तैयारी है। हर मंडल में ओबीसी कार्यकर्ता के घर पर राष्ट्रीय नेताओं ने भोजन किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

फरूखनगर में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदू लाल साहू, खेड़की दौला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेलभाई कांजीभाई मसानी, बादशाहपुर में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर रायका, नवीन मंडल में सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता का प्रवास रहा।

इसके अलावा डूंडाहेड़ा मंडल में राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद, दयानंद मंडल में राष्ट्रीय मंत्री यशपाल सूवर्णा, सरस्वती मंडल में राष्ट्रीय मंत्री कृष्ण महतो, अर्जुन मंडल में राष्ट्रीय मंत्री राष्ट्रीय आईटी प्रमुख राहुल नागर व अजय सहरावत, शीतला मंडल में राष्ट्रीय मंत्री रशपाल वर्मा, मानेसर में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव, सोहना में प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र सैन का प्रवास रहा।

पूर्व मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कांबोज के मुताबिक प्रवास के दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। साथ ही पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने मंडल में ओबीसी बाहूल्य बूथों को चिहिन्त करने का काम करें। इसके साथ-साथ जो ओबीसी के की-वोटर हैं, उनकी एक सूची बनाई जाए तथा उनको भाजपा से जोड़ा जाए।

पूर्व मंत्री कांबोज ने कहा कि प्रवास के दौरान राष्ट्रीय नेताओं ने पदाधिकारियों को पन्ना समिति बनाने, पार्टी का सहयोग करने और हर पन्ना समिति में अपने कम से कम एक ओबीसी कार्यकर्ता को शामिल करने का काम करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने मंडल में स्थित ओबीसी वोटरों की बैठक भी ली और उनका भाजपा से जुडऩे का आह्वान किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय