Friday, May 9, 2025

यूपी में अधिकारी निरंकुश, जिले के अधिकारियों के मनमाना रवैये से भाजपा नेता और मंत्री भी परेशान

 

मेरठ। हिंदुवादी नेता सचिन सिरोही पर गैंगस्टर एक्ट लगाए जाने के विरोध में आज डासना पीठ के स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी ने मेरठ में पत्रकार वार्ता की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में अधिकारी निरंकुश हैं। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। हालात ये हैं कि जिले के अधिकारी ना तो मंत्री की सुन रहे और ना विधायकों की।

उन्होंने कहा कि
‘यूपी में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अधिकारी जिसके ऊपर चाहे गुंडा एक्ट लगा रहे हैं और जिसको चाहे छोड़ रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी को अपने ऐसे अधिकारियों के ऊपर लगाम लगानी चाहिए।’

डासना पीठाधीश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी ने उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति काफी खराब है। मेरठ में हिंदूवादी नेता के ऊपर गुंडा एक्ट लगा दिया जाता है और भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि तक चुप हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी में अधिकारियों का राज है भाजपा का नही। अधिकारी जो चाह रहे हैं वो कर रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय