Sunday, May 18, 2025

मुज़फ्फरनगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष को कुछ युवकों ने पीटा, गाडी भी तोड़ी, 8 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुज़फ्फरनगर- जनपद में बुढ़ाना के भाजपा के मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट की गई। जिसमें मंडल अध्यक्ष को काफी चोट आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव कुरथल निवासी भारत ठाकुर भाजपा का मंडल अध्यक्ष है। वह गुरुवार शाम को कस्बे के मोहल्ला शाहवाड़ा निवासी मनमोहन कश्यप के घर पर दीपावली की शुभकामना देने आया था।

आरोप है कि वहां खड़ी भारत ठाकुर की गाड़ी के पास गली में कुछ युवक पटाखे छोड़ रहे थे, जिसका विरोध करने पर युवको ने मारपीट कर दी। घटना में भारत ठाकुर, मनमोहन कश्यप और शुभम कश्यप चोटिल हो गए।

आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपितो ने भारत ठाकुर की गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मनमोहन कश्यप की तहरीर पर लड्डू जैन, उदित सैनी, रोहित, अंकुर, अंशु, सचिन, काला व सार्थक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय