Monday, April 21, 2025

बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की तबीयत बिगड़ी, यमुना नदी में लगाई थी डुबकी, पहुंच गये अस्पताल

नयी दिल्ली – दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सचदेवा को त्वचा पर लाल चकत्ते हो गये हैं और उन्हें सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा, “ तबीयत खराब होने की वजह से मैं उपचार के लिये अस्पताल आया हुआ हूं। फिलहाल स्थिति ठीक है। जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि अस्पताल में दाखिल होना पड़ेगा या डॉक्टर घर जाने की इजाजत देंगे। ”

गौरतलब है कि श्री सचदेवा ने यमुना नदी की सफाई नहीं करने का आरोप लगाया था और आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को चुनौती देते हुये बुधवार को यमुना में डुबकी लगाई थी। इस दौरान उन्होंने आईटीओ छठ घाट पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी को यमुना में डुबकी लगाने के लिये आमंत्रित किया था। उन्होंने श्री केजरीवाल और सुश्री आतिशी को बैठने के लिये यहां रेड कारपेट पर दो कुर्सियां भी लगवाई थीं। यमुना में डुबकी लगाने के बाद श्री सचदेवा की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि श्री सचदेवा को तेज खुजली और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें पहले ऐसी कोई बीमारी नहीं थी। इससे पहले गुरुवार को भी भाजपा ने बताया था कि श्री सचदेवा को त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली है तथा सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें :  तितावी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उल्लेखनीय है कि श्री सचदेवा यमुना की सफाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से ‘आप’ नेताओं, श्री केजरीवाल और सुश्री आतिशी पर हमलावर हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय