Saturday, May 18, 2024

मथुरा वृंदावन नगर निगम पर फिर पुनः काबिज हुई भाजपा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम पर भाजपा फिर काबिज हो गई है। भाजपा के विनोद अग्रवाल ने 1़45़720 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के राजा मोहतशिम अहमद को 1,10,529 मतों से हराया। अहमद ने 35,191 मत हासिल किए। शनिवार सुबह से हर राउंड में अपनी बढ़त बनाते हुए विजयीश्री का परचम लहर गया। मंडी समिति में शनिवार शाम मतगणना की समाप्ति के पश्चात विनोद अग्रवाल को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया, जिसके बाद भाजपाईयों में जश्न का माहौल बना रहा।

मथुरा वृन्दावन नगर निगम की मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 1,10,529 वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की है उन्होंने 1,45,720 कुल वोट हासिल किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्धंदी बसपा प्रत्याशी राजा मोहतसिम अहमद दूसरे नंबर पर रहे, जिनको 35,191 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे श्यामसुंदर उपाध्याय बिट्टू रहे जिनको 35173 वोट मिले। चौथे स्थान पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार रावत रहे, जिनको 30,247 वोट मिले। पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सिम्बल पर चुनाव मैदान में उतरे श्याम सुन्दर उपाध्याय विट्टू ने जब 2089 मत प्राप्त किये थे तब भाजपा के विनोद अग्रवाल 8189 वोट हांसिल कर अपने तेवरों को स्पष्ट कर चुके थे। जीत का यह अंतर हर राउण्ड में अपनी इसी स्थिति को बनाये रखते हुए आखिर तक चला। जिसके चलते मतगणना के अंतिम 20वें राउण्ड तक भाजपा प्रत्याशी ने 1 लाख 45 हजार 720 वोट प्राप्त लिये जबकि दूसरे क्रम पर बसपा के राजा मोहतसिन अहमद रहे इन्हें कुल 35 हजार 191 मत प्राप्त हुए। मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे अन्य प्रत्याशियों की स्थिति देखे तो कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत भी नही बचा सका । मतगणना की समाप्ति के पश्चात विनोद अग्रवाल को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा दिया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय