Wednesday, April 2, 2025

बुढ़ाना के दंगे में आरोपियों को बचा रही है पुलिस, सभी आरोपितों की जल्द हो गिरफ्तारी- साध्वी प्राची

बुढ़ाना। कस्बे में पहुंची साध्वी प्राची ने पुलिस को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बुढ़ाना बवाल के आरोपितों की जल्दी गिरफ्तारी होनी चाहिए। कस्बे में भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश त्यागी के आवास पर साध्वी प्राची पहुंची थी। उन्होंने परिवार के लोगों से वार्ता की और मामले की जानकारी ली।

इस दौरान प्रवेश त्यागी ने बताया कि उनके मकान पर पथराव करने वाले अभी तक पकड़े नही गए है। साध्वी प्राची ने कहा कि दरअसल हम बहुत सहिष्णु है। मुझे पता चला है कि अखिल की पोस्ट के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सपोर्ट करते हुए उनके सुपुर्द कर दिया था। इसके बावजूद दूसरे समुदाय के लोग हजारो की संख्या में खून खच्चर करने के लिए सड़कों पर उतर आए थे और उन लोगों ने यहां पथराव भी किया।

हजारों की तादाद में लोग निकले, पुलिस प्रशासन इसको हल्के में ना ले। पुलिस प्रशासन की दादागिरी चल रही है। अखिल की जमानत नहीं होने दी जा रही है। बवाल करने वाले लोग पकड़े थे, उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी से मिलकर सारी जानकारी दूंगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन जो असली गुनहगार है, उनको बचा रहा है। यह उत्तर चाहिए, इसलिए बचा रहा है। मैंने आज बुढ़ाना क्षेत्र में भ्रमण किया। मुझे पता चला कि उनकी बहुत तेजी से प्लानिंग चल रही है। प्रशासन संज्ञान में लेकर कड़ी कार्रवाई करें। सपा के कुछ लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। सपा के सभासद आदि के दबाव में यह कार्रवाई नही हो रही।

साध्वी ने कहा कि जिन लोगों ने 2013 में दंगों को अंजाम दिया था। हो सकता है वह बुढाना में भी दंगा कराना चाह रहे हो। इसको ध्यान में रख पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान अजय संगल, सचिन जैन, हिमांशु,  प्रेम त्यागी, मंचित, मोनू मलिक आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय