Sunday, February 23, 2025

मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का दबदबा; आठ प्रत्याशी विपक्ष के चार जीते

मेरठ। भाजपा की तरफ से 10 और विपक्ष की ओर से चार पार्षदों ने पर्चे भरे। किसी ने नामांकन वापसी नहीं की। दोपहर डेढ़ बजे मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक टाउन हाल में वोट डाले गए। शाम पांच बजे चुनाव अधिकारी सहायक नगर आयुक्त शरद पाल ने परिणाम घोषित कर दिया। इसमें भाजपा के आठ और विपक्ष के चार पार्षदों को विजयी घोषित किया गया।

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा ने कार्यकारिणी पर कब्जा जमा लिया है। 12 सदस्य पद के चुनाव में भाजपा के आठ और विपक्ष के चार पार्षदों ने जीत दर्ज की। खास बात ये रही कि 12 सदस्यों में से पांच महिला पार्षदों ने जीत दर्ज की।

इस दौरान चुनाव शांतिपूवर्क रहा। कुल 101 सदस्यों में से 100 सदस्यों ने वोट डालीं। भाजपा के एमएलसी अश्वनी त्यागी वाराणसी में होने के कारण वोट डालने नहीं पहुंच सके। शनिवार को निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए सुबह 11 बजे से नामांकन हुआ।

भाजपा की तरफ से 10 और विपक्ष की ओर से चार पार्षदों ने पर्चे भरे। किसी ने नामांकन वापसी नहीं की। दोपहर डेढ़ बजे मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक टाउन हाल में वोट डाले गए। शाम पांच बजे चुनाव अधिकारी सहायक नगर आयुक्त शरद पाल ने परिणाम घोषित कर दिया। इसमें भाजपा के आठ और विपक्ष के चार पार्षदों को विजयी घोषित किया गया। हालांकि भाजपा से प्रत्याशी अनिल वर्मा, दीपिका शर्मा चुनाव हार गए।

पवन चौधरी , संजय सैनी , पूनम गुप्ता , रेखा सिंह, विमला वाल्मीकि, दीपक वर्मा ,विक्रांत ढाका , राजीव गुप्ता काले
सपा से राहत जहां, कुलदीप और नाजरीन, एआईएमआईएम से फजल करीम चुनाव जीते।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय