Saturday, May 17, 2025

ग्रेटर नोएडा के बिसाहडा गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो घायल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के बिसाहडा गांव में आज सुबह को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंची है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोग को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में घुसकर तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

 

 

 

 

शिक्षक के डर से गायब हुआ किशोर, 11 महीने बाद खतौली पुलिस ने सकुशल किया बरामद

 

सहायक पुलिस आयुक्त सौम्या सिंह ने बताया कि बिसाहडा गांव में रहने वाले सुमित और हिमांशु पक्ष में आज सुबह को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष से काफी लोगों मौके पर एकत्र हो गए तथा एक दूसरे के ऊपर ईंट, पत्थर फेंकने लगे। उन्होंने बताया कि इस घटना में सुमित और हिमांशु समें तीन लोग घायल हो गए हैं।  उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 

 

देश का किसान 26 जनवरी को देशभर में करेगा ट्रैक्टर परेड- चौधरी राकेश टिकैत

 

 

उन्होंने बताया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी व्यक्ति को अफवाह फैलाने से बचने की सलाह दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय