Monday, March 31, 2025

नोएडा में कालिंदी कुंज बैराज के पास यमुना नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

नोएडा। नोएडा के थाना फेस-वन क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस को दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। एक शव यमुना नदी में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्य कर शव को यमुना नदी में फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

 

 

चंदन सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बिजनौर लोकसभा की प्रमुख मांगों पर की चर्चा

 

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि थाना फेस वन क्षेत्र के कालिंदी कुंज बैराज के पास यमुना नदी में एक 31 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि दिल्ली या आसपास के क्षेत्र में युवक की हत्या कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे यमुना नदी में फेंक दिया है।

 

 

 

शिक्षक के डर से गायब हुआ किशोर, 11 महीने बाद खतौली पुलिस ने सकुशल किया बरामद

 

थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय