Saturday, May 11, 2024

ब्रह्मसिंह एडवोकेट बने जिला बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
कैराना। जिला बार एसोसिएशन कैराना का वार्षिक चुनाव बार भवन में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। एडवोकेट ब्रह्मसिंह ने अपने प्रतिद्वंदी रामकुमार वशिष्ठ को 59  मतों से पराजित करके अध्यक्ष पद पर विजयी प्राप्त की। वहीं, नसीम अहमद ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजकुमार चौहान को 40 वोटो से हराकर महासचिव पद पर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
गुरुवार को बार भवन में जिला बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2024 की कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव आयुक्तगण एडवोकेट ईशपाल सिंह, प्रदीप कुमार जैन, चौधरी रियासत अली, करतार सिंह व शगुन मित्तल की देखरेख में प्रातः नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान दोपहर दो बजे तक चला, जिसमें कुल 340 अधिवक्ता मतदाताओं में से 329 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना हुई और परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर ब्रह्मसिंह को 193 व रामकुमार वशिष्ठ को 134 मत मिले। इस प्रकार ब्रह्मसिंह को 59 वोटों से विजयी घोषित किया गया।
महासिचव पद पर नसीम अहमद को 184 व राजकुमार चौहान को कुल 144 मत मिले। इसमें नसीम अहमद 40 मतों से विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नकली सिंह ने 187 मत प्राप्त करके अपने प्रतिद्वंदी राधेश्याम गोयल को 47 वोटों से पराजित किया। राधेश्याम गोयल को कुल 140 वोट मिले। सहसचिव प्रशासनिक पद पर शफकत खान ने 205 मत प्राप्त करके विजयी हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी रिजवान को 120 मत मिले। वहीं, चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों का पुष्प-मालाओं से स्वागत किया।
ये पदाधिकारी हुए निर्विरोध निर्वाचित
जिला बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2024 की कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट वीरेंद्र सिंह तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नदीम अहमद एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित हुए। सह-सचिव पुस्तकालय पद पर सूरज सिंह को निर्विरोध चुना गया, जबकि कनिष्ठ सदस्य पद पर फरमान अली, रोहित कुमार, मोहम्मद अजमल व विकास कुमार भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वही, वरिष्ठ सदस्य पद पर खड़क सिंह चौहान, तारिक रजा व विनय शर्मा निर्विरोध चुने गए है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय