सत्ताइस दिन से फरार सपा के पूर्व विधायक ने फिल्मी अंदाज में न्यायालय में किया समर्पण..दर्ज हैं 65 मुकदमें

On
अर्चना सिंह Picture

--मोंठ में रंगदारी व लूट का लिखा है मुकदमा

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में विधानसभा क्षेत्र गरौठा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने गुरुवार सुबह फिल्मी अंदाज में न्यायालय में समर्पण कर दिया। आश्चर्य की बात तो यह रही कि पुलिस को उनके आत्मसमर्पण करने की भनक तक नहीं लगी। वह लूट और रंगदारी के केस में 27 दिन से फरार थे। इससे पूर्व 20 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति कुर्क होने के बाद 16 दिसम्बर को उनके आत्मसमर्पण की चर्चाएं जोरों पर रहीं थीं। लेकिन पुलिस को केवल हताशा ही हाथ लगी थी।

गुरुवार सुबह सबकुछ रोज की तरह ही सामान्य चल रहा था। जैसे ही न्यायालय खुलने का समय हुआ कि एकदम फिल्मी अंदाज में पुलिस को चकमा देकर दीपनारायण सिंह यादव अचानक न्यायालय खुलने से पहले ही पहुंच गए और न्यायालय खुलते ही जज के सामने सरेंडर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी न्यायालय पहुंच गई। उनके आत्मसमर्पण की पुष्टि एसएसपी ने की।

इससे पहले 13 दिसम्बर को पुलिस व प्रशासन ने दीपनारायण यादव की 20 करोड़ रुपए की 3 प्रॉपर्टी कुर्क की थी। इसमें कुरगुआंजी स्थित प्लाट, भगवंत पुरा में मून सिटी की जमीन और बनगुआ गांव की जमीनें शामिल हैं।

बता दें कि 22 दिन से पुलिस पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी थी। जिलाधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिस पर पुलिस ने उनकी चल-अचल सम्पत्ति का ब्यौरा एकत्र कर दो दिन पहले उनके मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया था।

--दर्ज हैं 65 मुकदमें

समाजवादी पार्टी से गरौठा विधानसभा सीट पर चुनाव जीतकर विधायक रह चुके दीपनारायण सिंह का रसूख तेजी से बढ़ा था। उनके कद के साथ ही उन पर दर्ज होने वाली मुकदमों का ग्राफ भी बढ़ता चला गया। हाल ही में उनके खिलाफ लूट का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

इस बारे में एसएसपी बीबीजीटस मूर्ति ने बताया कि पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पर मोंठ थाने में साथियों के साथ मिलकर लूट और रंगदारी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीम दबिश दे रही थी। गुरुवार को उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: हथकड़ी में रील बनाकर वायरल होने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दोबारा जेल भेजा

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में जमानत पर आए दो आरोपियों अर्जुन और कुणाल ने हथकड़ी में हाथों से फिल्मी डायलॉग...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: हथकड़ी में रील बनाकर वायरल होने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दोबारा जेल भेजा

उत्तराखंड: पुरोला भाजपा विधायक व उनकी पत्नी के खाते में 4 साल से हो रहा मनरेगा का भुगतान..बनाया गया है मनरेगा श्रमिक 

उत्तरकाशी। जिले के पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनकी धर्मपत्नी निशा को मनरेगा श्रमिक बनाया गया है। ये...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
उत्तराखंड: पुरोला भाजपा विधायक व उनकी पत्नी के खाते में 4 साल से हो रहा मनरेगा का भुगतान..बनाया गया है मनरेगा श्रमिक 

लखनऊ: गैंगेस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 47 लाख से ज्यादा की सम्पत्ति कुर्क

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत संगठित अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: गैंगेस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 47 लाख से ज्यादा की सम्पत्ति कुर्क

सीएम योगी के विजन का दिखने लगा असर, आत्मनिर्भर बन ढाई लाख तक कमाने लगीं ग्रामीण महिलाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही महिला सशक्तीकरण योजनाओं का असर अब गांव-गांव नजर आने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी के विजन का दिखने लगा असर, आत्मनिर्भर बन ढाई लाख तक कमाने लगीं ग्रामीण महिलाएं

रायबरेली : जमीन के लालच में नानी की हत्या कर नाती फरार, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में शनिवार को जमीन के लालच में नाती ने अपनी नानी की हत्या कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
रायबरेली : जमीन के लालच में नानी की हत्या कर नाती फरार, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

बागपत एसपी ने कार से उतरवाई काली फिल्म,दी चेतावनी

बागपत। बागपत जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी है। शनिवार को एसपी सूरज कुमार राय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत एसपी ने कार से उतरवाई काली फिल्म,दी चेतावनी