मुजफ्फऱनगरः जानसठ में संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, एसडीएम ने दिए शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशानुसार आज तहसील जानसठ में उप जिलाधिकारी राज कुमार भारती की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
साथ ही IGRS पर प्राप्त शिकायतों का भी समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व, श्रम विभाग (पेंशन), विद्युत विभाग, वन विभाग आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतों का समयसीमा के भीतर निस्तारण करने का जिम्मा संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राव, तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !
