सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब

On
अर्चना सिंह Picture

 

बेंगलुरु ।अथर्व तायडे (128) की शतकीय और यश राठौड़ (54) की अर्धशतकीय पारियों के बाद यश ठाकुर और नचिकेत भूटे (तीन-तीन) विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत रविवार को विदर्भ ने फाइनल में सौराष्ट्र को रनों से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की पूरी टीम 48.5 ओवरों में 279 रन ही बना सकी और मुकाबला 38 रनों से हार गई। सौराष्ट्र की शुरुआत खराब रही और उसने 30 के स्कोर अपने दो विकेट गंवा दिये। कप्तान हार्विक देसाई (20) और विश्वराज जडेजा (नौ) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद प्रेरक माकंडे और समर गज्जर ने पारी को संभालने का प्रयास किया।

17वें ओवर में दर्शन नालकंडे ने समर गज्जर (25) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पारस्वराज राणा (दो), प्रेरक मांकड़ (88) रन बनाकर आउट हुये। प्रेरक मांकड़ ने अपनी पारी में 10 चौके लगाये। चिराग जानी ने 63 गेंदों में 64 रन बनाये। रूचि अहीर (21) और चेतन साकरिया11 रन बनाकर आउट हुये। सौराष्ट्र के पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। विदर्भ के लिए यश ठाकुर और नचिकेत भूटे (तीन-तीन) विकेट लिये। दर्शन नालकंडे को दो विकेट मिले। हर्ष दुबे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

और पढ़ें A.R. रहमान के बयान को समर्थन, सपा सांसद रामजी लाल सुमन बोले— “साफ छवि वालों को नहीं मिल रहा काम”

बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ के लिए अथर्व तायडे और अमन मोखाड़े की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े। 18वें ओवर में अंकुर पंवर ने अमन मोखाड़े (33) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये यश राठौड़ ने अथर्व तायडे के साथ मोर्चा संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी हुई। 37वें ओवर में अंकुर पंवर ने अथर्व तायडे को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। अथर्व तायडे ने 118 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 128 रनों की पारी खेली। 40वें ओवर में चिराग जानी ने यश राठौड़ (54) को आउट किया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दाे छक्के लगाये।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में ग्राम देवल में एनएचएआई की कार्रवाई, अतिक्रमण पर मचा हंगामा, ग्रामीणों को मिली 10 दिन की मोहलत


इसके बाद सौराष्ट्र के गेंदबाजी आक्रमण के आगे विदर्भ के बल्लेबाज टिक नहीं सके और अपने विकेट गंवाते रहे। रविकुमार समर्थ (25), एमडी फैज (19), कप्तान हर्ष दुबे (17), नचिकेत भूटे (आठ) और रोहित बिनकर (पांच) रन बनाकर आउट हुये। विदर्भ ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 317 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सौराष्ट्र के लिए अंकुर पंवर ने चार विकेट लिये। चेतन साकारिया और चिराग जानी को दो-दो विकेट मिले।

और पढ़ें दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने महाराष्ट्र केसरी को 6–3 से हराया, प्रो रेसलिंग लीग 2026 में बेहतरीन बढ़त

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

दिल्ली मेट्रो फेज-4 नेटवर्क में 14,630 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा

   नयी दिल्ली।दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) के फेज- 4 के बाकी तीन गलियारों के लिए अपने...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
   दिल्ली मेट्रो फेज-4 नेटवर्क में 14,630 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र स्थित सालट गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
 बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते गौतम बुद्धनगर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला

नोएडा। घने कोहरे और अत्यधिक सर्दी के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते गौतम बुद्धनगर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला

सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब

   बेंगलुरु ।अथर्व तायडे (128) की शतकीय और यश राठौड़ (54) की अर्धशतकीय पारियों के बाद यश ठाकुर और नचिकेत भूटे...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब

उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र स्थित सालट गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
 बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

मुरादाबाद: NH-09 पर चलती बस बनी डिलीवरी रूम, महिला ने बच्ची को दिया जन्म

मुरादाबाद  । उत्तर प्रदेश के दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे (NH-09) पर एक अद्भुत और सुखद घटना सामने आई है। मुरादाबाद की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद:  NH-09 पर चलती बस बनी डिलीवरी रूम, महिला ने बच्ची को दिया जन्म

सहारनपुर: डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की AGM में शाखा प्रबंधकों और श्रेष्ठ ग्राहकों का सम्मान

सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों, समिति सचिवों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की AGM में शाखा प्रबंधकों और श्रेष्ठ ग्राहकों का सम्मान