मुज़फ्फरनगर में ग्राम देवल में एनएचएआई की कार्रवाई, अतिक्रमण पर मचा हंगामा, ग्रामीणों को मिली 10 दिन की मोहलत

School Ad

मीरापुर (मुज़फ्फरनगर): जानसठ तहसील के अंतर्गत ग्राम देवल में उस समय हड़कंप मच गया जब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम भारी पुलिस बल के साथ हाईवे किनारे बने अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुँची। एनएचएआई द्वारा दुकानों और मकानों को तत्काल खाली करने के आदेश से ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला।

हंगामे की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी (एसडीएम) जानसठ, राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हाईवे निर्माण की जद में आने वाले इन निर्माणों का मुआवजा पूर्व में ही वितरित किया जा चुका है। इसके बावजूद कुछ लोग दोबारा मुआवजे की मांग को लेकर कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं थे।

रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत !

ग्राम प्रधान प्रत्याशी अमित कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि उन्हें सामान हटाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए समय दिया जाए। ग्रामीणों के आग्रह और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और NHAI के इंजीनियर समीर कुमार ने आपसी सहमति से ग्रामीणों को 10 दिन की अतिरिक्त मोहलत प्रदान की है।

मुजफ्फरनगर: बीजोपुरा गुर्जर विवाद का सुखद अंत; मंत्री अनिल कुमार की पहल पर दोनों पक्षों ने मिलाया हाथ, कायम हुआ भाईचारा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बीजोपुरा गुर्जर विवाद का सुखद अंत; मंत्री अनिल कुमार की पहल पर दोनों पक्षों ने मिलाया हाथ, कायम हुआ भाईचारा

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर सख्त कार्रवाई करेगा। वहीं, ग्रामीणों ने गांव के बीच से आवागमन सुचारू रखने के लिए एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की मांग उठाई है, जिस पर एनएचएआई अधिकारियों ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान एसडीओ आशीष शर्मा, कानूनगो और पटवारी सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक  ये भी पढ़ें  दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube  https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

Views: 236

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में एक शिक्षक के घर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

मुजफ्फरनगर: गेहूं के बीच लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से फैली सनसनी

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जारी अभियान में मंसूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गेहूं के बीच लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से फैली सनसनी

अश्लील गीतों पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर उठाए सवाल

चंडीगढ़।  हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मनोरंजन जगत में बढ़ती अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
अश्लील गीतों पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर उठाए सवाल

मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

शरीर में दो निवास: जीवात्मा और परमात्मा – कर्म और ईश्वर की दृष्टि

मानव शरीर एक ऐसा अनूठा स्थान है जहाँ जीवात्मा और परमात्मा दोनों का निवास होता है। ईश्वर इस काया का...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
शरीर में दो निवास: जीवात्मा और परमात्मा – कर्म और ईश्वर की दृष्टि

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

फर्रुखाबाद। पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सदर विधान सभा के पूर्व विधायक विजय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

लखनऊ। एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में खाने की गुणवत्ता और क्रू मेंबर्स के व्यवहार को लेकर एक नया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

मीरजापुर। विंध्य धरा पर कदम रखते ही भक्ति-शक्ति से लबरेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंदाज बता रहा था कि यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मिर्जापुर  
मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम