ऑडी से सोलह लोगों को रौंदने वाला मुख्य आरोपी दिनेश रणवा गिरफ्तार

On
अर्चना सिंह Picture



जयपुर। पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जनवरी को मानसरोवर के खरबास सर्किल पर ऑडी कार से 16 लोगों को रौंदने वाले मुख्य आरोपी चालक दिनेश रणवा (32) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने रविवार को रिंग रोड पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान उसे दबोच लिया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि आरोपी दिनेश रणवा निवासी दूधवाखारा जिला चूरू हादसे के बाद से फरार था। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के अगले दिन वह गोनेर से पैदल ही भाग निकला। कैमरों से बचने के लिए रिंग रोड के किनारे-किनारे पैदल चलता रहा। करीब 7-8 घंटे पैदल चलने के बाद जंगल में झाड़ियों के बीच थक कर रुक गया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोटिल होने और लगातार भागने से वह बेहद थक गया था। आस पास भेड़ चराने वालों से मांग कर खाना खाया और रात उनके पास ही सो गया। इसके बाद एक ट्रक चालक से लिफ्ट लेकर पहले करनाल (हरियाणा) और फिर हरिद्वार पहुंचा। पैसे खत्म होने पर वह वापस राजस्थान लौटा और जयपुर के पास रिंग रोड क्षेत्र में घूमता रहा। पुलिस जांच में सामने आया कि दिनेश हाईवे किनारे होटल-ढाबों और ट्रक रुकने की जगहों पर फरारी काट रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। रिंग रोड, स्लिप रोड, ढाबों और ट्रक स्टॉप्स पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

आरोपी के सोलर प्लांट साइट्स पर भी दबिश दी गई। आखिरकार रविवार को रिंग रोड पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गौरतलब है कि 9 जनवरी को दिनेश रणवा ने तेज रफ्तार ऑडी कार को मानसरोवर के खरबास सर्किल पर सड़क किनारे लगे स्टॉलों में घुसा दिया था। हादसे में 16 लोग चपेट में आ गए, जिनमें एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद दिनेश मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में उसकी मदद करने वाले नितिन ,सुमित कुमार,डॉ. अशोक मीणा ,भागचंद ,शिवराज ,कांस्टेबल मुकेश रणवा और पप्पू चौधरी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अब आरोपी दिनेश रणवा को रिमांड पर लेकर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन पूछताछ कर रही है।


और पढ़ें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जालंधर में एनआईटी के 21वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

दिल्ली मेट्रो फेज-4 नेटवर्क में 14,630 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा

   नयी दिल्ली।दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) के फेज- 4 के बाकी तीन गलियारों के लिए अपने...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
   दिल्ली मेट्रो फेज-4 नेटवर्क में 14,630 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र स्थित सालट गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
 बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते गौतम बुद्धनगर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला

नोएडा। घने कोहरे और अत्यधिक सर्दी के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते गौतम बुद्धनगर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला

सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब

   बेंगलुरु ।अथर्व तायडे (128) की शतकीय और यश राठौड़ (54) की अर्धशतकीय पारियों के बाद यश ठाकुर और नचिकेत भूटे...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब

उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र स्थित सालट गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
 बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

मुरादाबाद: NH-09 पर चलती बस बनी डिलीवरी रूम, महिला ने बच्ची को दिया जन्म

मुरादाबाद  । उत्तर प्रदेश के दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे (NH-09) पर एक अद्भुत और सुखद घटना सामने आई है। मुरादाबाद की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद:  NH-09 पर चलती बस बनी डिलीवरी रूम, महिला ने बच्ची को दिया जन्म

सहारनपुर: डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की AGM में शाखा प्रबंधकों और श्रेष्ठ ग्राहकों का सम्मान

सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों, समिति सचिवों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की AGM में शाखा प्रबंधकों और श्रेष्ठ ग्राहकों का सम्मान