राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जालंधर में एनआईटी के 21वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी

On
School Ad

जालंधर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पंजाब दौरे के दूसरे दिन जालंधर स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे शहर के लिए भी गौरव का विषय बना हुआ है। राष्ट्रपति मुर्मू जालंधर के ऐतिहासिक समारोह में संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी।

जानकारी के अनुसार, कुल 1,452 विद्यार्थियों को स्नातक (बी.टेक), स्नातकोत्तर (एम.टेक, एमबीए, एम.एससी) और पीएचडी की डिग्रियां सौंपी जाएंगी। इसके अलावा, शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा। जालंधर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के समय उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, जालंधर को 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित किया गया है।

पेरू में भारी बारिश के चलते 283 जिलों में आपातकाल की घोषणा ये भी पढ़ें  पेरू में भारी बारिश के चलते 283 जिलों में आपातकाल की घोषणा

इस दौरान जिले की सीमा में ड्रोन, रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट, निजी हेलिकॉप्टर और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समारोह के सफल आयोजन के लिए परिसर में सुरक्षा एजेंसियों की भी मौजूदगी है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है, ताकि आम जनता को असुविधा न हो। इससे पहले, गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने छात्रों को याद दिलाया कि शिक्षा सिर्फ जीविका का साधन नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का भी साधन है।

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जिस समाज ने उन्हें शिक्षा प्रदान की है, उसके प्रति वे ऋणी हैं। विकास की राह में पिछड़ चुके लोगों के उत्थान की कोशिश करना इस ऋण को चुकाने का एक तरीका हो सकता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की स्थापना श्री गुरु नानक देव जी की 500वीं जयंती के अवसर पर हुई है और उनके उपदेश व मूल्य इस विश्वविद्यालय के मार्गदर्शक सिद्धांत हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय गुरु नानक देव की शिक्षाओं के अनुरूप महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है, जो दीक्षांत समारोह में डिग्री और पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की अधिकता से स्पष्ट है।

डेटा संरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती; दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब ये भी पढ़ें  डेटा संरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती; दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube  https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

Views: 66

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी पर बरसेगी विकास की कृपा: सीएम योगी ने परखा कॉरिडोर, बोले—अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद सहारनपुर स्थित सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी देवी क्षेत्र का सघन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी पर बरसेगी विकास की कृपा: सीएम योगी ने परखा कॉरिडोर, बोले—अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम

मुरादाबाद: मेयर बनाम एसडीएम; सरकारी जमीन पर चले बुलडोजर ने बढ़ाई सियासी तपिश, विनोद अग्रवाल ने खोला मोर्चा

मुरादाबाद। पीतल नगरी में सरकारी जमीन पर हुई बुलडोजर कार्रवाई ने अब एक बड़े राजनैतिक युद्ध का रूप ले लिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: मेयर बनाम एसडीएम; सरकारी जमीन पर चले बुलडोजर ने बढ़ाई सियासी तपिश, विनोद अग्रवाल ने खोला मोर्चा

मुजफ्फरनगर: बीजोपुरा गुर्जर विवाद का सुखद अंत; मंत्री अनिल कुमार की पहल पर दोनों पक्षों ने मिलाया हाथ, कायम हुआ भाईचारा

मुजफ्फरनगर। होली के पावन पर्व पर बीजोपुरा गुर्जर गाँव में हुए आपसी विवाद के बाद पैदा हुए तनाव का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बीजोपुरा गुर्जर विवाद का सुखद अंत; मंत्री अनिल कुमार की पहल पर दोनों पक्षों ने मिलाया हाथ, कायम हुआ भाईचारा

UP Police Exam: 'अवसरवादी मतलब पंडित ?'—दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा सियासी घमासान, ब्रजेश पाठक के तेवर तल्ख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती की परीक्षा उस समय विवादों के घेरे में आ गई, जब सामान्य हिंदी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  प्रयागराज 
UP Police Exam: 'अवसरवादी मतलब पंडित ?'—दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा सियासी घमासान, ब्रजेश पाठक के तेवर तल्ख

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

मुजफ्फरनगर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. राजपाल गुप्ता की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब सखी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

उत्तर प्रदेश

सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी पर बरसेगी विकास की कृपा: सीएम योगी ने परखा कॉरिडोर, बोले—अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद सहारनपुर स्थित सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी देवी क्षेत्र का सघन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी पर बरसेगी विकास की कृपा: सीएम योगी ने परखा कॉरिडोर, बोले—अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम

मुरादाबाद: मेयर बनाम एसडीएम; सरकारी जमीन पर चले बुलडोजर ने बढ़ाई सियासी तपिश, विनोद अग्रवाल ने खोला मोर्चा

मुरादाबाद। पीतल नगरी में सरकारी जमीन पर हुई बुलडोजर कार्रवाई ने अब एक बड़े राजनैतिक युद्ध का रूप ले लिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: मेयर बनाम एसडीएम; सरकारी जमीन पर चले बुलडोजर ने बढ़ाई सियासी तपिश, विनोद अग्रवाल ने खोला मोर्चा

UP Police Exam: 'अवसरवादी मतलब पंडित ?'—दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा सियासी घमासान, ब्रजेश पाठक के तेवर तल्ख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती की परीक्षा उस समय विवादों के घेरे में आ गई, जब सामान्य हिंदी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  प्रयागराज 
UP Police Exam: 'अवसरवादी मतलब पंडित ?'—दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा सियासी घमासान, ब्रजेश पाठक के तेवर तल्ख

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम