राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में 'एट होम' समारोह: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की गणमान्य हस्तियों की मेजबानी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी उपस्थित रहीं। राष्ट्रपति द्रौपदी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के अनुसार इस समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्य कांत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित नागरिक तथा केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थी शामिल हुए।
समारोह के दौरान अतिथियों ने देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाले रंगारंग कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। साथ ही, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों से सजी विशेष भोजन व्यवस्था भी आकर्षण का केंद्र रही।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां