सावधान ! कहीं आप जहर तो नहीं पी रहे ? यूपी में पैकेज्ड पेयजल यूनिटों पर सख्ती, चार के लाइसेंस निलम्बित

On



कानपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा जनपद में संचालित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के प्रसंस्करण यूनिटों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 26 यूनिटों का जायजा लिया गया, जिसमें 10 यूनिटें बंद पाई गईं। इस दौरान कई इकाइयों में निर्धारित मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। कमियों के आधार पर चार केंद्रीय लाइसेंस प्राप्त यूनिटों के लाइसेंस निलम्बन की संस्तुति करते हुए केंद्रीय अनुज्ञप्ति प्राधिकारी को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। वहीं चार स्टेट लाइसेंस प्राप्त यूनिटों की खाद्य अनुज्ञप्ति को निलम्बित करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में मंगलवार को स्टेट खाद्य अनुज्ञप्ति से सम्बंधित फर्मों में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मेसर्स प्रभु कृपा एंटरप्राइजेज, यशोदा नगर स्थित केयस टेस्टी ड्रिंक्स एंड रिफ्रेशमेंट सॉल्यूशन, गोविंद नगर स्थित संतोषा इंडस्ट्रीज तथा हंसपुरम नौबस्ता स्थित सत्यम एंटरप्राइजेज शामिल हैं।

इसी प्रकार जिन केंद्रीय लाइसेंस प्राप्त यूनिटों के लाइसेंस निलम्बन की संस्तुति की गई है, उनमें उद्योगकुंज पनकी स्थित मेसर्स डैडीज एंटरप्राइजेज, इस्पात नगर पनकी स्थित मेसर्स प्रयाग पैकर्स, रूमा स्थित मेसर्स विवान एंटरप्राइजेज तथा सचेंडी स्थित मेसर्स एचडी ड्रिंक्स एंड बेवरेजेस शामिल हैं।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और मानकों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 28 जनवरी 2026, बुधवार

मेष- जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज तथा रोगों से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 28 जनवरी 2026, बुधवार

अधिक भोजन, अधिक धन और सामान से बचें – संयमित जीवन के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन

पहली बात भोजन की है। हमें आवश्यकता से अधिक खाना नहीं चाहिए। जरूरत से कम खाने पर थोड़ी पोषण की...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अधिक भोजन, अधिक धन और सामान से बचें – संयमित जीवन के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर लिखा- यह एक अद्वितीय यात्रा रही

   मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल...
Breaking News  मनोरंजन 
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर लिखा- यह एक अद्वितीय यात्रा रही

नोएडा के नए CEO का 'एक्शन प्लान' तैयार.. गंदगी और अतिक्रमण पर चलेगा डंडा; अधिकारियों को दी 15 दिन की डेडलाइन

   नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश द्वारा प्राधिकरण के सभी विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के नए CEO का 'एक्शन प्लान' तैयार.. गंदगी और अतिक्रमण पर चलेगा डंडा; अधिकारियों को दी 15 दिन की डेडलाइन

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच 

   बुलावायो। भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच 

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में बैंककर्मियों का प्रदर्शन, 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग तेज

सहारनपुर। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू कराने की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने हड़ताल रख प्रदर्शन किया।धरने को संबोधित करते...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बैंककर्मियों का प्रदर्शन, 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग तेज

सहारनपुर में भाकियू रक्षक ने यूजीसी कानून की वापसी और बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने यूजीसी कानून की वापसी और बजाज शुगर मिल गंगनौली से किसानों के बकाया गन्ना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में भाकियू रक्षक ने यूजीसी कानून की वापसी और बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने फर्जी फर्मों के माध्यम से कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी का ओडीओपी मॉडल बना राष्ट्रीय विकास की दिशा तय करने वाला रोडमैप

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश का ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) मॉडल आज देश के विकास विमर्श का केंद्र बन चुका सीएम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी का ओडीओपी मॉडल बना राष्ट्रीय विकास की दिशा तय करने वाला रोडमैप