संविधान के सम्मान में लहराया तिरंगा, आयुक्त व जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ
मीरजापुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने आयुक्त कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की मर्यादाओं का पालन करने,लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
