मुजफ्फरनगर में ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, 5 साल में 26 फ्रिज खरीदे, मौके पर मिले सिर्फ 17
मुजफ्फरनगर। जिले के मोरना ब्लॉक के गांव तेवड़ा में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की। शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश से जांच की गई, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।
हैंडपंप रिबोर के नाम पर भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। बिना रिबोर कराए ही कागजों में भुगतान दिखाकर राशि निकलवाने का आरोप लगाया गया। जंगलों के रास्तों पर मिट्टी डालने का कार्य भी दिखाया गया, जबकि वास्तविकता में यह रास्ते गांव की सीमा से बाहर हैं।
चेनर या नाली-पथरीला कार्य के नाम पर भी वास्तविक कार्य से अधिक धनराशि निकाले जाने का आरोप लगाया गया है। कई इंटरलॉक सड़कें कागजों में बनाई गई दिखाई दीं, जबकि स्थलीय निरीक्षण में वे कच्ची पाईं गईं। कुछ टाइल्स निजी घरों में भी पाई गईं।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि लगभग 90 से 95 फर्जी आईडी बनाकर सरकारी योजनाओं की धनराशि का गबन किया गया। एक किसान के खेत को तालाब दर्शाकर पांच लाख रुपये की राशि निकालने का गंभीर आरोप भी सामने आया।
जांच के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने स्थलीय निरीक्षण और अभिलेखों की जांच की।
शिकायतकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सरकारी धन की रिकवरी की मांग की है। अब जिले की निगाहें जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
