मुज़फ्फरनगर में सठेड़ी बवाल के चार हमलावर गिरफ्तार, रास्ते के विवाद में युवक पर किया था जानलेवा हमला, गांव में पुलिस तैनात

मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar): जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सठेड़ी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो दिन पूर्व एक युवक पर जानलेवा हमला कर फरार चल रहे दूसरे पक्ष के चार आरोपियों को रतनपुरी पुलिस ने बड़सू-भपूखेड़ी रजवाहे के पास से घेराबंदी कर हिरासत में लिया है। पकड़े गए चारों आरोपियों से सघन पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उनका चालान कर जेल भेज दिया है।

क्या था पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व सठेड़ी निवासी निश्चल अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में पत्ती से भरा एक ठेला खड़ा हुआ था, जिससे रास्ता बाधित हो रहा था। जब निश्चल ने ठेला हटाने को कहा, तो वहां मौजूद दूसरे पक्ष के युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों ने निश्चल पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। इस घटना के बाद गांव में दो वर्गों के बीच सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे देखते हुए प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया था।

मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक को गोली लगी, सिपाही भी घायल ये भी पढ़ें  मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक को गोली लगी, सिपाही भी घायल

एसएसपी ने संभाला था मोर्चा, गांव में भारी पुलिस बल तैनात: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय वर्मा ने स्वयं रात में ही गांव सठेड़ी पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पीड़ित निश्चल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव निवासी फरीद पुत्र बबलू, जीशान पुत्र दिलशाद, जैसव पुत्र दिलशाद और अमन पुत्र दिलशाद के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

मुजफ्फरनगर में खामनेई की शहादत पर फूटा गुस्सा: हजारों शिया महिलाओं और बच्चों ने काले कपड़े पहन निकाला शोक जुलूस ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में खामनेई की शहादत पर फूटा गुस्सा: हजारों शिया महिलाओं और बच्चों ने काले कपड़े पहन निकाला शोक जुलूस

घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी: रतनपुरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ही चारों आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने भपूखेड़ी रजवाहे के पास घेराबंदी की और चारों हमलावरों को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। रॉयल बुलेटिन अपने पाठकों से अपील करता है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें।

गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Views: 84

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

मार्च शुरू होते ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई जिलों में 33 से 35 डिग्री पार तेज धूप, बीच मार्च में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

इस साल मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है।...
मध्य प्रदेश 
मार्च शुरू होते ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई जिलों में 33 से 35 डिग्री पार तेज धूप,  बीच मार्च में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

प्लास्टिक मल्चिंग से बढ़ेगी सब्जी की पैदावार कम खर्च में ज्यादा उत्पादन जानिए खेती का आसान तरीका

आज के समय में खेती करना पहले की तुलना में काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। खेती में लागत लगातार बढ़...
कृषि 
प्लास्टिक मल्चिंग से बढ़ेगी सब्जी की पैदावार कम खर्च में ज्यादा उत्पादन जानिए खेती का आसान तरीका

भारत में Hyundai का बड़ा धमाका फरवरी 2026 में 66134 कारों की रिकॉर्ड बिक्री कंपनी ने रचा इतिहास

ऑटोमोबाइल सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में कार बनाने वाली बड़ी कंपनी Hyundai ने फरवरी 2026...
ऑटोमोबाइल 
भारत में Hyundai का बड़ा धमाका फरवरी 2026 में 66134 कारों की रिकॉर्ड बिक्री कंपनी ने रचा इतिहास

2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Citroen Basalt ऑटोमैटिक SUV, हर महीने सिर्फ 19627 रुपये EMI में , जानिए पूरी फाइनेंस डिटेल

अगर आप नई SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं और ऐसी कार चाहते हैं जो शानदार लुक के साथ...
ऑटोमोबाइल 
2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Citroen Basalt ऑटोमैटिक SUV, हर महीने सिर्फ 19627 रुपये EMI में , जानिए पूरी फाइनेंस डिटेल

गाज़ियाबाद में योगी सरकार का सख्त एक्शन, यूट्यूबर सलीम पर हमले का दूसरा आरोपी भी किया ढेर, 48 घंटे में दो भाइयों का अंत

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद में 'एक्स-मुस्लिम' यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दूसरे आरोपी गुलफाम को भी पुलिस ने मुठभेड़...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाज़ियाबाद में योगी सरकार का सख्त एक्शन, यूट्यूबर सलीम पर हमले का दूसरा आरोपी भी किया ढेर, 48 घंटे में दो भाइयों का अंत

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम