मुज़फ्फरनगर में नाबालिग से कुकर्म और हत्या का प्रयास: दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और पेन ड्राइव बरामद
मुज़फ्फरनगर: बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला में एक नाबालिग बालक के साथ कुकर्म की गंभीर वारदात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घिनौने अपराध में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने न केवल कुकर्म किया, बल्कि भेद खुलने के डर से बालक की गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया।
पीड़ित पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी अरबाज उर्फ अबरार और जाबिर उर्फ जबरू ने उसके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर ईख के खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़ित ने शोर मचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसकी हत्या करने के उद्देश्य से गला दबाया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
क्षेत्राधिकारी (CO) बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 15 जनवरी को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक पेन ड्राइव भी बरामद हुई है, जिसकी तकनीकी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांगपुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां