UP में पेट्रोल-डीजल और गैस का कोई संकट नहीं: अफवाह फैलाई तो होगी जेल!
CM योगी का सख्त निर्देश: 'किल्लत' के नाम पर कालाबाजारी करने वालों पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ- उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन उत्पादों की कथित किल्लत की अफवाहें फैलाकर जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
सरकार के अनुसार राज्य के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और घरेलू गैस सिलेंडरों की भी पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपूर्ति श्रृंखला पर लगातार नजर रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इन निर्देशों के तहत जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पेट्रोल-डीजल पंपों और गैस एजेंसियों का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
सरकार का कहना है कि कुछ स्थानों पर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी को लेकर भ्रामक खबरें सामने आ रही हैं, जो सही नहीं हैं।
प्रशासन को ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और अफवाह फैलाने या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां