Wednesday, July 3, 2024

कानपुर में घूसखोर निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, निलंबित

कानपुर। योगी सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त अभियान के तहत कलेक्टरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रामजन्म गौतम को एंटी करप्शन की टीम ने सोमवार को एक व्यक्ति से पचास हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया। यह जानकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि यह एक गुप्त अभियान कानपुर शहर में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलेक्टरगंज थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया गया। टीम ने आरोपित निरीक्षक को गिरफ्तार कर एंटी करप्शन की टीम पुलिस मुख्यालय ले गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आरोपित निरीक्षक रामजन्म गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय