Tuesday, April 22, 2025

शामली में अश्लील वीडियों बनाने पर भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज

शामली। शहर के एक भाजपा नेता पर नौकरी दिलाने के नाम पर कैराना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने दुष्कर्म का प्रयास कर अश्लील वीडियों बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सोने की चैन, कंगन व पर्स में रखे गए 30 हजार रूपये की नकदी भी भाजपा नेता द्वारा निकाल ली गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

कैराना थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का आरोप है कि गत 31 दिसंबर को भाजपा नेता द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर शामली बुलाया गया था। जहां भाजपा नेता ने जबरदस्ती कोल्ड्रिंक पिलाई। जिसको पीकर महिला को हल्का नशा हो गया और बात करने के बहाने वह कैराना रोड स्थित एक होटल में ले गया। आरोप है कि होटल में भाजपा नेता द्वारा महिला से जबरदस्ती करते हुए अश्लील हरकते की गई और कपडे फाड दिए गए।

 

 

महिला का आरोप है कि भाजपा नेता द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। अश्लील वीडियों बनाकर बैग में रखी 30 हजार की नकदी, सोने की चैन व कंगन आदि सामान भी निकाल लिया गया। महिला ने पुलिस को शिकायत करने की बात कही तो वीडियों वायरल करने की धमकी दी गई।

 

 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला के ब्यानों के बाद कार्यवाही की जायेगी। भाजपा नेता भी मुकदमा दर्ज हो जाने से भाजपाईयों में अफरा तफरी मची हुई है।

यह भी पढ़ें :  शामली में सांसद इक़रा हसन ने बाबा साहब के योगदान को किया याद, विपक्ष पर बोला कड़ा हमला!"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय