Thursday, May 2, 2024

लोकसभा चुनाव में पीडीए गठबंधन को बनाये सफल: चौ.वाहिद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में समस्त फ्रंटल संगठनों को निर्देशित किया गया कि वह 2024 की होने वाली लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुट जाएं और पीडीए गठबंधन को सफल बनाएं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने समस्त फ्रंटल संगठनों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त बूथ कमेटियों को पूरी तरह सक्रिय किया जाए क्योंकि बूथ कमेटी ही हर चुनाव में सफलता का मुख्य आधार होती है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुत्व का कार्ड खेल कर फिर चुनाव को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है जिससे हम जनता को समझना होगा ताकि कोई भी धर्म और जाति के नाम पर न बांटे। पूर्व मंत्री सरफराज खान महानगर अध्यक्ष आजम शाह ने कहा कि भाजपा सरकार जिस प्रकार का वर्तमान में माहौल तैयार कर रही है ऐसा प्रतीत होता है कि इस देश में अब केवल धर्म और जाति के नाम पर ही लोग रहेंगे, क्योंकि यदा कदा एक और विशेष को प्रताड़ित किया जा रहा है जिसका जवाब हमको चुनाव में देना होगा।

 

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी, वरिष्ठ नेता चौधरी अब्दुल गफूर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों किसान विरोधी है। भाजपा सरकार की उपेक्षा और किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों का खेती से मोह भंग हो रहा है। किसान खेती छोड़ने को मजबूर हैं, इसका प्रभाव कृषि उत्पादन पर पड़ेगा। देश में धान, गेंहू और दालों का उत्पादन घटा है, जिसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है।

पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के रवैये से प्रदेश का किसान आहत है। 2024 के लोकसभा चुनाव में यही किसान भाजपा की विदाई कर देगा।

 

इस मौके पर चौधरी सलीम अख्तर, दिलशाद, विजेंद्र विश्वकर्मा, किरण पाल राणा, सुदेश गुर्जर, राव मासूम, हसीन अहमद, डॉ.फुरकान गोरी, नागेंद्र राणा, डॉ.मंसूब, नितिन यादव, अमरीश चौटाला, अजय पुंडीर, फुरकान त्यागी, इरशाद सलमानी, अर्जुन पंडित, पार्षद फहाद सलीम, महजबी खान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय