Wednesday, April 2, 2025

बेगूसराय में नाबालिग छात्रा को निर्वस्त्र कर पीटने की बर्बरता पर चुप्पी तोड़ें मुख्यमंत्री: सुशील मोदी

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भीड़ ने बेगूसराय में नाबालिग छात्रा को निर्वस्त्र कर पीटा लेकिन पुलिस कुछ न कर सकी। बेतिया और रामगढवा में भी महिला को बांध कर सार्वजनिक रूप से पीटने और अपमानित करने की घटनाएं हुईं। तीन दिन के भीतर की इन बर्बर घटनाओं पर मुख्यमंत्री और उनके ज्ञानी प्रवक्ताओं ने चुप्पी साध ली।

सुशील मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि बेशक, मणिपुर की घटना निंदनीय है और प्रधानमंत्री ने भी उस पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है लेकिन बेगूसराय में छात्रा से बर्बरता की घटना पर फर्जी इंडिया से जुड़े दलों को न कोई पीड़ा हुई, न कोई शर्मसार हुआ। उन्होंने कहा कि बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने हाल की इन घटनाओं पर एक शब्द नहीं कहा, क्यों? उन्हें महिला की पीड़ा महसूस नहीं हुई? उन्होंने कहा कि महिला किसी राज्य की हो, किसी धर्म-जाति की हो लेकिन उसके साथ भीड़ की बर्बरता पर चुनिंदा चुप्पी और चुनिंदा विलाप की राजनीति बंद होनी चाहिए।

मोदी ने कहा कि मुजफ्फरपुर में प्रापर्टी डीलर समेत तीन की हत्या, बालिका विद्यालय में घुसकर 15 छात्राओं की लाठी से सामूहिक पिटाई, बक्सर में दो नाबालिग बहनों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म और फिर उन्हें बेच दिये जाने का दुस्साहस की घटना के अलावा भागलपुर में छात्राओं से सरेराह छेड़खानी करने के आरोपित को छुड़ा ले जाने वाली भीड़ के आगे पुलिस का बेबस रह जाना, क्या बिहार को शर्मसार करने वाली घटनाएं नहीं हैं? क्या यह जंगलराज की वापसी नहीं है? उन्होंने कहा कि ललन सिंह, शिवानंद तिवारी और मंत्री अशोक चौधरी मणिपुर की घटना पर जो सवाल प्रधानमंत्री से पूछ रहे हैं, वे सवाल अपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से क्यों नहीं पूछते ?

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय