Tuesday, April 29, 2025

सीएम केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे रांची, आज कर सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात

रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में पहुंचे। बिरया मुंडा एयरपोर्ट पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दोनों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मौके पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उपस्थित थे।

अरविंद केजरीवाल दिल्ली में केंद्र सरकार की ओर से एलजी को विशेष पावर दिए जाने के मसले पर गैर भाजपाई दलों से सहयोग मांग रहे हैं। वे चाहते हैं कि राज्यसभा में इससे संबंधित विधेयक के विरोध में सभी विपक्षी दल एक साथ आएं। इसी क्रम में वे रांची में शुक्रवार को हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा मिशन 2024 के लिए भी वे समर्थन मांग सकते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय