Saturday, March 29, 2025

कांग्रेस को गुजरात के पोरबंदर से लगा बड़ा झटका, 75 से अधिक पदाधिकारियों का दिया इस्तीफा,भाजपा में हुए शामिल

पोरबंदर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक रहे अर्जुन मोढ़वाडिया के विधानसभा सदस्यता और पार्टी से इस्तीफे के बाद पोरबंदर शहर और जिला कांग्रेस में भूचाल आ गया है। पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं। शनिवार को अर्जुन मोढवाडिया के समर्थन में शहर कांग्रेस प्रमुख, यूथ कांग्रेस प्रमुख समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़ दी।

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के जिला प्रमुख किशन राठौड़ ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दिया है। इसके अलावा शहर, जिला एनएसयूआई और टीम के सभी पदाधिकारियों, कॉलेज टीम के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। किशन राठौड़ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल को इस्तीफा भेजा है।

 

राठौड़ ने कहा कि वह पिछले 12 साल से एनएसयूआई के संगठन में जिला समेत गुजरात प्रदेश में महत्व की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पोरबंदर में कांग्रेस की जो भी स्थिति आज बनी है, उसके लिए कांग्रेस आलाकमान और गुजरात प्रदेश कांग्रेस जिम्मेदार है। शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ एनएसयूआई की पूरी टीम के आगामी दिनों में भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय