Tuesday, April 29, 2025

शामली में राहुल गांधी पर दर्ज किए गए मुकदमे और गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन

 

शामली। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर दर्ज किए गए मुकदमे और गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहर के एसटी तिराहा स्थित पार्क में धरना प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने के विरोध में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रदीप राठी व पीसीएस सदस्य जबर सिं कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने देश को आजाद कराया और देश के समाजसेवियों, देश के युवाओं को एकजुट किया।

[irp cats=”24”]

हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के व्यक्तियों को देश की आजादी की लड़ाई में शामिल कर ब्रिटिश अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध एक मजबूत आंदोलन चलाया। जिसमें देश के अनेकों कार्यकर्ता शहीद भी हुए। यह आजादी हमें उन अमर शहीदों के किए गए बलिदान से मिली है।

कांग्रेस कार्यकर्ता ईमानदारी से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात को कहने का काम कर रहे है, लेकिन भाजपा सरकार आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार यह निर्णय वापस ले। अन्यथा देश की जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर डा. श्रीपाल, विनोद सेन, मोहम्मद आसिफ खान, प्रमोद कश्यप, अमित कुमार, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद रिजवान, अमित कुमार, अभिराज सेन आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय