Wednesday, May 24, 2023

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, कई को हिरासत में लिया

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्यता जाने के विरोध में हरिद्वार में कांग्रेस पार्टी द्वारा भगत सिंह चौक पर सत्याग्रह का किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई और कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया गिरफ्तारी के दौरान पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत धरने पर बैठ गए।

- Advertisement -

आपको बता दें कि रविवार को रुड़की स्थित गांधी वाटिका में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार विपक्ष से डरी हुई है और लगातार विपक्षी नेताओं को जेल भेजने का काम कर रही है तमाम जांच एजेंसी के माध्यम से विपक्ष को डराने का काम किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर सरकार की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन करेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर पहुंचे और यहां पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान पुलिस की नौकरी हो गई पुलिस ने कार्यकर्ताओं को अपने वाहन में बैठा लिया लेकिन बाद में वाहन से उतार दिया गया

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय