Friday, May 16, 2025

मेरठ में थाना दौराला पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

मेरठ। 16 जुलाई की रात्रि में थाना दौराला क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात वाहन द्वारा वादी विक्की पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम सोफिपुर थाना पल्लवपुरम मेरठ के पिता में टक्कर मार देना, जिससे वादी के पिता मनोज उर्फ कुट्टू पुत्र लीलाधर की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना दौराला पर बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

 

विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तगण राजेश पुत्र सोहनलाल निवासी लालकुर्ती घोसी मौहल्ला बडा बाजार थाना लालकुर्ती मेरठ, जितेन्द्र कुमार पुत्र करमसिह निवासी ग्राम इकलौता थाना दौराला मेरठ द्वारा शराब के नशे में मृतक मनोज के साथ कहासूनी हो गयी। जिसमें राजेश व जितेन्द्र द्वारा मृतक मनोज के थप्पड मार दिया।

 

 

जिससे मनोज का सिर दीवार में लग गया था। सिर में चोट लगने की कारण उसकी मृत्यु हो गयी थी। मनोज की मृत्यु हो जाने पर रात में टैम्पो बुलाकर उसमें मृतक मनोज के शव को डालकर सुखदेव होटल के पास एनएच 58 पर फेंककर भाग गये।  दौराला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय