Tuesday, May 6, 2025

ट्रक में मिला हिमाचल प्रदेश के चालक का शव

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र में बुधवार को एक खड़े ट्रक में चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। उसे विच्छेदन गृह में रखवा दिया है।

थाना टूंडला क्षेत्र के राजा का ताल चौराहे के नवाब सिंह डिग्री कॉलेज के समीप बुधवार को लोगों ने खड़े ट्रक में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव देख मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ट्रक में शव देख लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से निकले कागजातों के आधार पर उसका नाम सुभाष (55) चंद्र पुत्र परशुराम बताया गया है। वह ततावनी थाना शाहपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि मृतक ट्रक चालक था। मृतक के परिजनों और ट्रक मालिक को सूचना दे दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।

पुलिस का मानना है कि मौत बीमारी के कारण हो सकती है। चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय