Saturday, April 19, 2025

नोएडा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 94 मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। इन सभी एंगल पर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान ऑटो चालक विश्वजित मंडल (26) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है।

पुलिस ने कहा है कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन, सुसाइड का स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका।

बताया गया कि युवक काफी दिनों से परेशान था। विश्वजित नोएडा के सेक्टर-9 में रहता था और ऑटो चलाता था।

यह भी पढ़ें :   नोएडा के होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे इंजीनियर ने की आत्महत्या
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय