Tuesday, May 20, 2025

शामली में छत से गिरकर डेढ़ वर्षीय मासूम बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शामली। शामली में घर की दूसरी मंजिल पर खेलते समय एक डेढ़ वर्षीय बालक अचानक बालकनी से नीचे सड़क पर गिर गया। जिसे परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृतक घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

आपको बता दें पूरा मामला कैराना थाना क्षेत्र के कस्बा कैराना का है। जहां कस्बे का ही शकील  अपने परिजनों के साथ एक दो मंजिला मकान में रहता है। बताया जाता है कि सोमवार को उसका डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र शेरखान घर की दूसरी मंजिल पर बालकनी में खेल रहा था।

जहां खेलते-खेलते अचानक बालकनी से नीचे सड़क पर गिर गया। बालक के नीचे गिरने के बाद हुए शोर शराबी के बाद मोहल्ले के लोग व परिजन इकट्ठा हो गए। जहां परिजनों ने बालक को घायल अवस्था में शामली सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने बालक को मृतक घोषित कर दिया। वही बच्चों की मौत से परिजनों में रो-रो के बुरा हाल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय