Monday, May 19, 2025

भेड़ों से जाम हुआ दिल्ली-मेरठ मार्ग, वाहनों की लगी लंबी लाइनें

गाजियाबाद। मुरादनगर में राजस्थानी चरवाहे बड़ी संख्या में अपनी भेड़ों को लेकर गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे। सड़क पर पांच सौ से अधिक भेड़ आने से दिल्ली-मेरठ मार्ग जाम हो गया। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तीन घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही।

 

मुजफ्फरनगर के नॉनवेज होटल में विवाद के बाद मारपीट, तीन युवक घायल

ठंड में राजस्थानी चरवाहे चारे की तलाश में बड़ी संख्या में भेड़ों को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ आते हैं। सुबह करीब 10 बजे रावली मार्ग से होते हुए पांच सौ से अधिक भेड़ दिल्ली मेरठ मार्ग पर आ गईं। बड़ी संख्या में भेड़ सड़क पर आने से दिल्ली मेरठ मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। कुछ ही देर में वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। दस बजे से दोपहर करीब डेढ़ बजे तक कभी भेड़ सड़क पर तो कभी किनारे पर चलती रहीं।

मुजफ्फरनगर की कचहरी में अपनी पीड़ा लेकर पहुंची पचेंडा निवासी वृद्धा, आवारा कुत्तों ने नोंचा, किया लहूलुहान

आगे आगे भेड़ चल रही थीं, उनके पीछे से धीमी गति से वाहन चल रहे थे, इसके कारण करीब दो किमी लंबे जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण गाजियाबाद की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और चरवाहों से भेड़ों को सड़क किनारे कराया, इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि राजस्थानी चरवाहों की एक साथ अधिक भेड़ों के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बनी गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय