गाजियाबाद में कश्यप समाज ने सोनू कश्यप हत्याकांड पर न्याय की मांग को लेकर निकाली कैंडल मार्च
गाजियाबाद। कश्यप समाज द्वारा मेरठ के ज्वालागढ़ में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में एक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कश्यप समाज द्वारा मांग की गई कि सोनू कश्यप को जल्द से जल्द न्याय देकर उसके हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही सोनू कश्यप के पीड़ित परिवार में से किसी एक सरकारी नौकरी और 50 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश के कश्यप समाज में गहरा रोष व्याप्त है। यदि सोनू कश्यप को इंसाफ नहीं दिया जाता है तो कश्यप समाज जनपद गाजियाबाद में एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से राजन कश्यप, उमेश कश्यप सचिन कश्यप नवीन कश्यप जिले खान सलमानी,पंकज कश्यप, पंकज महेश्वरी,सुरेंद्र कश्यप ,विनोद कश्यप,वरुण हेमंत सिंह, गगन कश्यप , अमर सिंह कश्यप ,कर्मवीर कश्यप और धनेश कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
