जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2025: मतदान शुरू, छात्रों में उत्साह

On

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आज यानी मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस दौरान कई छात्र ऊर्जा एवं उत्साह के साथ मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। विश्वविद्यालय के प्रत्येक स्कूल व केंद्र के छात्र इस चुनाव में मतदाता हैं। विभिन्न छात्र संगठन बीते कई दिनों से विश्वविद्यालय के अलग-अलग हॉस्टल्स में छात्रों से संवाद स्थापित करने का प्रयास करते रहे। छात्र संगठनों का कहना है कि यह चुनाव केवल वैचारिक आंदोलन नहीं, बल्कि सेवा और समाधान की संस्कृति का प्रतीक है। मंगलवार सुबह से ही विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े युवा मतदान केंद्रों के आसपास जुटना शुरू हो गए थे।

 

और पढ़ें “नोएडा में साइबर ठगी: फर्नीचर कारोबारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 22 लाख रुपये उड़ाए”

और पढ़ें इसरो ने जीसैट-7आर उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किया, भारतीय नौसेना के संचार में क्रांति

विश्वविद्यालय में कुल 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जेएनयू के इन मतदान केन्द्रों पर मंगलवार सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहली पाली का मतदान दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर दूसरी पाली का मतदान प्रारंभ होगा जो शाम 5 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेगा। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के लिए यह मतदान हो रहा है। विश्वविद्यालय के कुल 9043 छात्र मतदान में हिस्सा ले सकेंगे।

और पढ़ें ‘जंगलराज’ का घोषणापत्र झूठ और छल से भरा, राजद ने कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद छीना- मोदी

 

गौरतलब है कि विभिन्न वाम संगठन जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में इस वर्ष संयुक्त रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। वाम संगठन जैसे कि एसएफआई, आइसा व डीएसएफ लंबे समय बाद छात्रसंघ चुनाव में साथ आए हैं। इन वामदलों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए अदिति मिश्रा मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के लिए कीझाकूट गोपिका बाबू, सचिव पद पर सुनील यादव व संयुक्त सचिव के लिए दानिश अली चुनाव लड़ रहे हैं। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की ओर से अध्यक्ष पद पर विकास पटेल चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर तान्या कुमारी चुनाव लड़ रही हैं। महासचिव पद के लिए राजेश्वर कांत दुबे व संयुक्त सचिव पद के लिए अनुज एबीवीपी के प्रत्याशी हैं। इसके अलावा अन्य संगठनों ने भी इन चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। विश्वविद्यालय में मतदान प्रारंभ होने के साथ ही छात्रों को इस संबंध में जानकारी देने की भी पूरी व्यवस्था की गई है।

 

चुनाव नतीजों की बात करें तो 6 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का नतीजा जारी किया जाएगा। इस साल जेएनयू छात्र संघ चुनाव कमेटी की ओर से एक ऑफिशियल वेबसाइट की जानकारी दी गई है। विश्वविद्यालय के छात्र इस वेबसाइट के जरिए लाइव रिजल्ट और अन्य आधिकारिक सूचनाएं हासिल कर सकेंगे। छात्र संगठनों ने इन चुनावों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व छात्रों से जुड़े अनेक मुद्दे उठाए हैं।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने इन चुनावों में शोधार्थियों की फेलोशिप, हॉस्टल आवंटन की पारदर्शिता, वाई-फाई सुविधा के विस्तार, और अकादमिक वातावरण के सुदृढ़ीकरण जैसे मुद्दों को उठाया है। एबीवीपी का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय, गुवाहाटी विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय और हैदराबाद विश्वविद्यालय सहित कई संस्थानों में अभाविप के प्रति छात्रों का समर्थन तेजी से बढ़ा है। यह लहर केवल चुनावी नहीं, बल्कि वैचारिक परिवर्तन की लहर है, जो बताती है कि आज का युवा संघर्ष नहीं, समाधान चाहता है। 




 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

नई Hyundai Venue N Line 2025- दमदार इंजन, लेवल 2 ADAS, Bose साउंड सिस्टम और स्पोर्टी लुक के साथ लॉन्च, कीमत और फीचर्स देखें

अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में हैं जो स्टाइलिश भी हो और पावरफुल भी तो नई Hyundai...
ऑटोमोबाइल 
नई Hyundai Venue N Line 2025-  दमदार इंजन, लेवल 2 ADAS, Bose साउंड सिस्टम और स्पोर्टी लुक के साथ लॉन्च, कीमत और फीचर्स देखें

"कानपुर में DSP ऋषिकांत शुक्ला निलंबित, आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार मामले में विजलेंस जांच"

      कानपुर।  उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। आय से अधिक संपत्ति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
"कानपुर में DSP ऋषिकांत शुक्ला निलंबित, आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार मामले में विजलेंस जांच"

Maruti Suzuki Victoris Hybrid SUV 2025 - भारत की सबसे सस्ती Hybrid SUV, 28kmpl माइलेज, लग्जरी फीचर्स और शानदार कीमत देखें

अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो स्टाइलिश भी हो और बजट में फिट भी बैठ जाए...
ऑटोमोबाइल 
Maruti Suzuki Victoris Hybrid SUV 2025 - भारत की सबसे सस्ती Hybrid SUV, 28kmpl माइलेज, लग्जरी फीचर्स और शानदार कीमत देखें

जबलपुर में हाइवे पर मौत की रफ्तार: तेज रफ्तार वैन ने मोपेड सवार बुजुर्ग को रौंदा, चालक स्कूल वैन छोड़कर फरार

Madhya Pradesh News: जबलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का गवाह बन गया। लगभग 10:30 बजे अंजनी...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
जबलपुर में हाइवे पर मौत की रफ्तार: तेज रफ्तार वैन ने मोपेड सवार बुजुर्ग को रौंदा, चालक स्कूल वैन छोड़कर फरार

फतेहपुर कलेक्ट्रेट में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, बच्चे के अपहरण और न्याय न मिलने से था परेशान

   फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और गंभीर खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर कलेक्ट्रेट में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, बच्चे के अपहरण और न्याय न मिलने से था परेशान

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में यूट्यूबर महक परी और ऑटो चालक में सड़क पर भिड़ंत: थप्पड़ों की बरसात ,जाम में फंसे राहगीर

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां यूट्यूबर महक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में यूट्यूबर महक परी और ऑटो चालक में सड़क पर भिड़ंत: थप्पड़ों की बरसात ,जाम में फंसे राहगीर

"कानपुर में DSP ऋषिकांत शुक्ला निलंबित, आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार मामले में विजलेंस जांच"

      कानपुर।  उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। आय से अधिक संपत्ति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
"कानपुर में DSP ऋषिकांत शुक्ला निलंबित, आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार मामले में विजलेंस जांच"

फतेहपुर कलेक्ट्रेट में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, बच्चे के अपहरण और न्याय न मिलने से था परेशान

   फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और गंभीर खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर कलेक्ट्रेट में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, बच्चे के अपहरण और न्याय न मिलने से था परेशान

योगी सरकार की सख्ती का असर! मुरादाबाद में चला ऑपरेशन री-क्लेम, रसूखदारों से लेकर अतिक्रमणकारियों तक सब हटे

Moradabad News: मुरादाबाद नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन री-क्लेम’ अभियान के तहत बड़ी उपलब्धि...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
योगी सरकार की सख्ती का असर! मुरादाबाद में चला ऑपरेशन री-क्लेम, रसूखदारों से लेकर अतिक्रमणकारियों तक सब हटे