ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी साजिद गिरफ्तार, पैर में गोली लगी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोकशी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।
अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय सुधीर कुमार ने बताया कि थाना जारचा पुलिस ग्राम खुर्शीदपुर के पास बैरियर लगाकर शुक्रवार की देर रात को चेकिंग कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया ,तो बदमाश वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया। उन्होंने बताया कि अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली साजिद पुत्र फिरोजुद्दीन निवासी जानी जनपद मेरठ के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने देशी तमंचा, कारतूस, एक गंडासा, छुरा, रस्सी, प्लास्टिक का कट्टा, मवेशियों को बेहोश करने वाला इंजेक्शन आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी सुनसान जगह पर गोवंश को पकड़ कर उन्हे इंजेक्शन लगाकर , बेहोश कर देता है। उसके बाद अपने साथी शहजादा आदि के साथ मिलकर उन्हें काटकर मीट लेजाकर बेच देता है। उन्होंने बताया कि इसके साथी शहजाद जो की मौके से भाग गया है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश पर पूर्व में गोकशी सहित विभिन्न धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं।
