Monday, April 28, 2025

दिल्ली में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी बांग्लादेशी डकैत को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। द्वारका के धूल सिरस गांव में शुक्रवार को दो लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान बांग्लादेशी निवासी मिराज के रूप में हुई है। मिराज दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर 3 करोड़ रुपए की डकैती में वांछित था ।

शुक्रवार तड़के द्वारका इलाके के धूल सिरस गांव में क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ में मिराज के साथ उसके साथी को भी दबोचा है। इस दौरान मिराज के पैर में गोली भी लगी।

मूलतः बांग्लादेशी घुसपैठिया मिराज वही शातिर अपराधी है जिसे 3 करोड़ रुपए की डकैती को अंजाम दिया था और इस पर 2 लाख का इनाम भी था। इसके अलावा वह दिल्ली में लगभग आधा दर्जन डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका था और इसी वजह से यह पुलिस की लिस्ट में वांछित था।

[irp cats=”24”]

मिराज के पीछे क्राइम ब्रांच की टीम काफी समय से लगी थी। क्राइम ब्रांच को एक पुख्ता जानकारी मिली थी कि वो इस इलाके में आने वाला है। इस जानकारी के मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाया और इस बदमाश को पहले गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन मिराज को जब पुलिस वालों से घिरे होने की भनक लग गई तो उसने पुलिस वालों पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोली उसके पैर में लगी।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर संजय भाटिया से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की पश्चिमी रेंज 2 के सदस्यों को इस बदमाश के धूल सिरस गांव में अपने साथियों के साथ आने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और बदमाशों को घेर लिया। पहले पुलिस वालों ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन सरेंडर करने की बजाय उसने पुलिस वालों पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की एक गोली इंस्पेक्टर अक्षय कुमार के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी और फिर पुलिस वालों ने अपने बचाव में गोली चलाई तो एक गोली मिराज के पैर में लगी मिराज के साथ-साथ उसके साथी शाहिद को भी पुलिस ने दबोच लिया।

मिराज और उसके साथी के पास से दो हथियार भी बरामद किए गए हैं। पिछले साल अशोक विहार इलाके में मिराज और उसके साथी ने एक कारोबारी के घर में घुसकर 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया था। इस दौरान उसने कारोबारी के पूरे परिवार को बंधक बना लिया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय