Sunday, May 18, 2025

एक करोड की चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस की मेरठ के लोहियानगर में दबिश

मेरठ। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर में शाम दिल्ली पुलिस ने चोरी के मामले में एक मकान में दबिश दी। इस दौरान दिल्ली पुलिस अपने साथ पांच आरोपियों को लेकर आई थी।

दिल्ली पुलिस माल बरामदगी के लिए पहुंची थी। लेकिन दिल्ली पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस वापस लौट गई। इंस्पेक्टर कृष्ण पाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम एक करोड़ रुपए की चोरी के मामले में दबिश दी थीं।

पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर एल-ब्लाॅक शास्त्रीनगर में कई जगह दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर इलाके में अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी माल यहीं बेचा है। लोहियानगर इंस्पेक्टर कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि देर शाम टीम वापस लौट गई। फिलहाल यहां किसी को नहीं पकड़ा गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय